प्रदूषण मुक्त है श्री सीमेंट कारखाना

प्लांट को बनाने में लगा दो से ढाई साल का समय औरंगाबाद (नगर) : औरंगाबाद शहर के जसोइया स्थित ग्रोथ सेंटर में स्थापित श्री सीमेंट कारखाना में सीमेंट का उत्पादन शुरू हो गया. कंपनी का दावा है कि यह पूरी तरह प्रदूषणमुक्त प्लांट है. इस प्लांट को बनाने में दो से ढ़ाई का साल समय […]
प्लांट को बनाने में लगा दो से ढाई साल का समय
औरंगाबाद (नगर) : औरंगाबाद शहर के जसोइया स्थित ग्रोथ सेंटर में स्थापित श्री सीमेंट कारखाना में सीमेंट का उत्पादन शुरू हो गया. कंपनी का दावा है कि यह पूरी तरह प्रदूषणमुक्त प्लांट है. इस प्लांट को बनाने में दो से ढ़ाई का साल समय लगा. शनिवार को इसका उद्घाटन बांगर सीमेंट कंपनी के एमडी व संस्थापक हरी मोहन बांगर द्वारा किया गया है. इसके पूर्व वाराणसी से आये विद्वान ब्राह्मणों ने कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके गुप्ता व उनकी पत्नी सुनीता गुप्ता के हाथों पूजा-अर्चना संपन्न करायी.
इसके बाद उद्घाटन की औपचारिकता लैपटॉप का बटन दबा कर एमडी व संस्थापक हरी मोहन बांगर ने किया. इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी पी एन छंगाणी, संजय मेहता, एस सहुर, कुलदीप वर्मा, एसके गुप्ता,रवि तिवारी,एसआर सिंधवी, राजेश वर्मा, मनमोहन शर्मा,दीपक माथुर, भाजपा के स्थानीय विधायक ,एएसपी अभियान राजेश भारती, सिविल सजर्न परशुराम भारती ,जेके रविंद्रा के रविंद्र कुमार सिंह, सीतयोग इंजीनियरिंग कॉलेज के एमडी व वरीय अधिवक्ता कुमार योगेंद्र नारायण सिंह, सचिव राजेश कुमार सिंह, अभिषेक बाजाज के अभिषेक कुमार सहित बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी व गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




