सड़क हादसे में 15 जख्मी

औरंगाबाद(ग्रामीण) : शादी समारोह में शामिल होने जा रही बरातियों से भरी मैजिक एक ट्रक से टकरा गयी. घटना में छह महिलाएं सहित कुल 15 लोग जख्मी हो गये. इनमें दो की हालत गंभीर है. घटना एनएच-दो पर देव मोड़ के समीप शुक्रवार की देर शाम की है. घायल फूल कुमारी देवी, फुलवंती देवी, दुर्गा […]
औरंगाबाद(ग्रामीण) : शादी समारोह में शामिल होने जा रही बरातियों से भरी मैजिक एक ट्रक से टकरा गयी. घटना में छह महिलाएं सहित कुल 15 लोग जख्मी हो गये. इनमें दो की हालत गंभीर है. घटना एनएच-दो पर देव मोड़ के समीप शुक्रवार की देर शाम की है. घायल फूल कुमारी देवी, फुलवंती देवी, दुर्गा कुमारी, मराछो देवी, बबीता कुमारी (सभी जगन्नाथ टोला कदवा,थाना नोखा, जिला रोहतास), सासाराम की आरती देवी, ओबरा थाना के जमुहारा के रहनेवाली मीरा देवी, झारखंड के डाल्टेनगंज जिले के अवसानी की रहनेवाली संध्या देवी समेत लक्ष्मण साव, पिंटू कुमार व एक मासूम बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया. चिकित्सकों ने संध्या देवी व फुलवंती देवी की हालत गंभीर बतायी है.
शनिवार को अधिकतर घायलों को उनके परिजन बेहतर इलाज के लिए सासाराम ले गये. जानकारी के अनुसार, जगन्नाथ टोला कदवा गांव के रहनेवाले कामता चौधरी के पुत्र धनराज चौधरी की शादी मदनपुर के रिढू चौहान की पुत्री मंजु कुमारी के साथ तय हुई थी. शुक्रवार की शाम दूल्हे के साथ बराती देव स्थित सूर्य मंदिर में जा रहे थे. बरातियों से भरी मैजिक जैसे ही देव मोड़ की ओर मुड़ी, तभी विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से टकरा गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




