अरवल में सीतयोग का स्पॉट रजिस्ट्रेशन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2014 7:24 AM
औरंगाबाद(ग्रामीण) : अरवल जिले के उमेशबाद हाइस्कूल के प्रांगण में शनिवार को सीतयोग इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा स्पॉट रजिस्ट्रेशन का आयोजन किया गया. इसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया. उन्होंने छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी. कार्यक्रम में के दौरान कॉलेज में चलाये जा […]
औरंगाबाद(ग्रामीण) : अरवल जिले के उमेशबाद हाइस्कूल के प्रांगण में शनिवार को सीतयोग इंजीनियरिंग कॉलेज द्वारा स्पॉट रजिस्ट्रेशन का आयोजन किया गया. इसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया. उन्होंने छात्रों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी. कार्यक्रम में के दौरान कॉलेज में चलाये जा रहे इंजीनियरिंग, पॉलिटेक्निक, बीबीए व बीसीए पाठ्यक्रमों में दर्जनों बच्चों ने अपना स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराया.
इन बच्चों को नामांकन शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी गयी. सीनियर फैकल्टी अश्विनी कुमार, जितेंद्र कुमार व दीपक कुमार ने बच्चों को उच्च तकनीकी शिक्षा के बारे में बताया. रजिस्ट्रेशन कराने वाले बच्चों ने कॉलेज के प्रति आभार जताया और कहा कि यह जिले के लिए गौरव की बात है. अरवल जैसे शहर में सूबे के चर्चित इंजीनियरिंग कॉलेज ने स्पॉट रजिस्ट्रेशन का आयोजन किया. कॉलेज के सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कॉलेज का अगला स्पॉट रजिस्ट्रेशन 24 जून को बक्सर शहर के गोयल धर्मशाला प्रांगण में होगा. पिछले साल कॉलेज के प्रयास से औरंगाबाद के तत्कालीन जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह द्वारा सरकार की तरफ से 62 लाख रुपये की छात्रवृत्ति दिलायी गयी थी. इस इंजीनियरिंग कॉलेज के खुलने से बिहार से पढ़ाई के लिए बाहर जाने वाले बच्चों का पलायन रुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










