भाजपाइयों ने मनायी खुशी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 May 2014 6:44 AM
औरंगाबाद (कोर्ट) : नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर की. दर्जनों की संख्या में भाजपा नेता जिला कार्यालय से जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह के नेतृत्व में निकले जो रमेश चौक होते हुए सब्जी मंडी पहुंचे और फिर वापस रमेश चौक पहुंच गये. इस दौरान भाजपा नेताओं […]
औरंगाबाद (कोर्ट) : नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के बाद भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर की. दर्जनों की संख्या में भाजपा नेता जिला कार्यालय से जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह के नेतृत्व में निकले जो रमेश चौक होते हुए सब्जी मंडी पहुंचे और फिर वापस रमेश चौक पहुंच गये. इस दौरान भाजपा नेताओं ने जम कर आतिशबाजी की और लोगों के बीच मिठाइयां बांटी.
शाम के छह बजे नरेंद्र मोदी द्वारा शपथ ग्रहण करने की सूचना पूर्व से ही थी. जैसे ही उन्होंने शपथ ग्रहण किया,भाजपा नेता दर्जनों की संख्या में सड़क पर उतर आये और नारेबाजी के साथ खुशी का इजहार किया.
जिलाध्यक्ष ने कहा कि 30 साल बाद किसी पार्टी ने पहली बार स्पष्ट बहुमत से सरकार बनायी है. भाजपा नेताओं ने इसके लिए नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी. साथ ही काराकाट सांसद उपेंद्र कुशवाहा एवं लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान को मंत्री बनाये जाने पर भी बधाई दी. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रामरूप सिंह, योगेंद्र सिंह, रामकेवल सिंह, सुदामा स्वर्णकार, तीर्थ नारायण, विजय प्रसाद निराला, महेंद्र जैन,सुनील गुप्ता, जितेंद्र सिंह, नेपाली सिंह व ललेंद्र शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










