बरात से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2014 5:56 AM

विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : रिसियप बाजार के समीप शनिवार की सुबह एक ट्रक व मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस घटना में अंगद कुमार और छोटी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया. यहां के चिकित्सकों ने अंगद […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : रिसियप बाजार के समीप शनिवार की सुबह एक ट्रक व मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस घटना में अंगद कुमार और छोटी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया गया. यहां के चिकित्सकों ने अंगद कुमार को स्थिति गंभीर देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया.

पटना जाने के दौरान पाली के समीप उसकी मौत हो गयी. मृतक मदनपुर थाने के उचौली गांव का रहने वाला था. मिली जानकारी के अनुसार अंगद अपने भाई की शादी में मोटरसाइकिल से अंबा के हड़िया गांव गया हुआ था. लौटने के दौरान ट्रक से मोटरसाइकिल टकरा गयी. घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन