...और मामा की बरात नहीं जा सका छोटू
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2014 5:46 AM
ओबरा (औरंगाबाद) : 10 वर्षीय छोटू कुमार की मौत शनिवार को सोन नदी में स्नान करने के क्रम में हो गयी. इसकी सूचना नवनेर टोले शंकर बिगहा गांव में शनिवार को मिलते ही मातम छा गया. जानकारी के अनुसार, छोटू कुमार ननिहाल शंकर बिगहा निवासी रामेश्वर राम के घर एक शादी समारोह में आया था. […]
ओबरा (औरंगाबाद) : 10 वर्षीय छोटू कुमार की मौत शनिवार को सोन नदी में स्नान करने के क्रम में हो गयी. इसकी सूचना नवनेर टोले शंकर बिगहा गांव में शनिवार को मिलते ही मातम छा गया. जानकारी के अनुसार, छोटू कुमार ननिहाल शंकर बिगहा निवासी रामेश्वर राम के घर एक शादी समारोह में आया था. वह नवीनगर के बड़ेम गांव का रहने वाला था.
वहीं उसके मामा का बरात शनिवार को जाना था. इधर, इसकी सूचना मिलते ही जदयू के वरिष्ठ नेता प्रमोद सिंह चंद्रवंशी ने शंकर बिगहा गांव पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. उन्होंने कहा कि इस विपदा में धैर्य से काम लेना चाहिए. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नवनेर गांव में भी अगिAपीड़ित किसानों से मिल कर उनकी समस्या की जानकारी ली. उन्होंने अगिAपीड़ित परिवारों को सांत्वना देते हुए कहा कि मुआवजा के लिए जल्द ही पदाधिकारियों से मिल कर इसकी सूची सरकार के पास भेजी जायेगी. इस मौके पर सुरिष्ठ सिंह, प्रमोद भगत, गोपाल सिंह,अभय चंद्रवंशी, विनोद सिंह शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










