ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों में हर्ष

करपी (अरवल) : अरवल विधायक चितरंजन कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के केयाल गांव में जाकर बिजली की समस्याओं का समाधान कराया. इस गांव में वर्षो पहले पूर्व सांसद जगदीश शर्मा एवं विधायक चितरंजन कुमार ने अपने निधि से 100-100 केवीए का एक-एक ट्रांसफॉर्मर दिया था, लेकिन विभागीय पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण एक वर्ष से […]
करपी (अरवल) : अरवल विधायक चितरंजन कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के केयाल गांव में जाकर बिजली की समस्याओं का समाधान कराया. इस गांव में वर्षो पहले पूर्व सांसद जगदीश शर्मा एवं विधायक चितरंजन कुमार ने अपने निधि से 100-100 केवीए का एक-एक ट्रांसफॉर्मर दिया था, लेकिन विभागीय पदाधिकारियों की लापरवाही के कारण एक वर्ष से अधिक समय से जमीन पर ही पड़ा था, जो गांव को प्रकाशित करने की जगह बकरियों के बांधने का काम आ रहा था.
ट्रांसफॉर्मर चालू हो जाये और गांववालों को बिजली की सुविधा मिले, इसके लिए विधायक ने दूरभाष के माध्यम से कई बार विभाग को कहा, लेकिन चालू नहीं किया गया.
अंतत: विधायक ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए विभागीय ठेकेदार को गांव में बुलाया और ट्रांसफॉर्मर को अपनी उपस्थित में पोल पर चढ़वाया. विधायक ने पूरे गांव में घूम-घूम कर जगह-जगह पोल गाड़ने एवं लटके तार को दुरुस्त करने का कड़ा निर्देश ठेकेदार को दिया. विधायक के इस पहल से ग्रामीणों में खुशी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




