ePaper

दहेज नहीं मिला, तो लड़के की कर दी गयी दूसरी जगह शादी

Updated at : 29 May 2015 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज नहीं मिला, तो लड़के की कर दी गयी दूसरी जगह शादी

करपी (अरवल) : दहेज में मुंह मांगी रकम लड़की पक्ष के द्वारा नहीं दिये जाने पर वर पक्ष ने शादी करने से इनकार ही नहीं किया, बल्कि दूसरी लड़की से शादी भी रचा ली. इससे नाराज लड़की ने एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो से मिल कर न्याय की गुहार लगायी है. मामला वंशी थाना क्षेत्र के […]

विज्ञापन
करपी (अरवल) : दहेज में मुंह मांगी रकम लड़की पक्ष के द्वारा नहीं दिये जाने पर वर पक्ष ने शादी करने से इनकार ही नहीं किया, बल्कि दूसरी लड़की से शादी भी रचा ली. इससे नाराज लड़की ने एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो से मिल कर न्याय की गुहार लगायी है.
मामला वंशी थाना क्षेत्र के लोहर बिगहा गांव का है. मालूम हो कि विनोद सिंह की पुत्री सुनैना कुमारी की शादी पटना जिले के दुल्हिन बाजार थाना क्षेत्र के दिहुली गांव निवासी स्व रंजन देव वर्मा के पुत्र सुमन कुमार के साथ तय हुई थी. शादी की सारी तैयारियां चल रही थी.
उपहार में लड़की पक्ष के लोग पल्सर बाइक भी दे दिया था. शादी की तिथि निर्धारित हो जाने के कारण निमंत्रण कार्ड भी बंट चुके थे. इसी बीच लड़का पक्ष की ओर से मोटी रकम देने के लिए दबाव डाला जाने लगा. जब मांगे पूरी नहीं हुईं, तो लड़के की शादी दूसरी लड़की से परिजनों द्वारा करा दी गयी.
इसकी सूचना मिलते ही सुनैना ने एसपी से मिल कर सारी बातें बतायीं. इसमें लड़के की मां प्रभा देवी, वर सुमन कुमार, मामा व मौसा समेत छह लोगों पर दहेज के लिए शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है. एसपी ने वंशी थानाध्यक्ष को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन