लंबित कांडों का जल्द करें निष्पादन : डीएसपी
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 09 Dec 2025 6:51 PM
रानीगंज थाने में की लंबित कांडों की समीक्षा
परवाहा. रानीगंज थाना में अररिया डीएसपी सुशील कुमार ने मंगलवार को लंबित कांडों की समीक्षा की. उन्होंने थानाध्यक्ष के कक्ष में घंटों बैठकर कांड के अनुसंधानकर्ताओं को बारी से बारी बुलाकर लंबित कांडों की समीक्षा की. इसके बाद डीएसपी ने थानाध्यक्ष रविरंजन सिंह को थाना क्षेत्र में पुलिस गश्ती तेज करने, बाजार में पैदल गश्ती करने, लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने, फरार आरोपियों का धरपकड़ करने समेत कई जरूरी दिशा- निर्देश दिये. मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष रविरंजन सिंह, सहायक थानाध्यक्ष राजू कुमार, दारोगा राकेश कुमार, अभिषेक कुमार, पूनम कुमारी, सरोज वर्मा, मदन राय, मोहन शर्मा, रविप्रकाश द्विवेदी, चंदन कुमार, गौरीशंकर यादव, छोटेलाल यादव सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










