आरा में जिला सड़क सुरक्षा समिति गठित, अतिक्रमण और अवैध संरचनाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Updated:
विज्ञापन
arrah news

सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

Arrah News: भोजपुर में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए तथा निगरानी व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया.

विज्ञापन

Arrah News: (नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट) जिलाधिकारी सह अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा समिति भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन को लेकर जिला उच्च स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स के गठन एवं क्रियान्वयन पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े सड़क सुरक्षा मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया. जिलाधिकारी ने नियमित निरीक्षण एवं अनुश्रवण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. बैठक में अवैध अतिक्रमण, अवैध संरचनाओं तथा भारी वाहनों की अवैध पार्किंग पर विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया. संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए.

दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान होगी

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि दुर्घटनाजनित संभावित स्थलों की पहचान कर सुधारात्मक उपायों का प्रस्ताव तैयार किया जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके. इस बैठक में आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था, चिकित्सकीय सुविधा, ITMS, ATMS एवं अन्य निगरानी प्रणालियों को सुदृढ़ करने पर भी विस्तार से चर्चा हुई.

सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने तथा आम लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करने पर विशेष बल दिया. जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में पुलिस अधीक्षक भोजपुर, सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े ढाबा व रेस्टोरेंट संचालक उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: इंतजार खत्म, इस महीने आएगा बिहार TRE-4 भर्ती का नोटिफिकेशन, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन