आरा में मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण

Updated:
विज्ञापन
आरा में मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण

पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता

Arrah News: आरा के शहीद भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि मनाई. जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी ने उनके योगदान और आधुनिक भारत निर्माण पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन

Arrah News: (नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट) आरा स्थित कांग्रेस कार्यालय शहीद भवन में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी ने की. इस अवसर पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया तथा नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने पंडित नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी ने कहा कि नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे, जिन्होंने 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक देश का नेतृत्व किया.

नेहरू ने रखी थी आधुनिक भारत की नींव

जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव मजबूत की. उन्होंने वयस्क मताधिकार पर आधारित लोकतंत्र की स्थापना की, धर्मनिरपेक्षता को संविधान का आधार बनाया और सभी धर्मों को समान सम्मान देने की परंपरा स्थापित की.

डॉ. तिवारी ने कहा कि नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन की नींव रखी, जिससे भारत शीत युद्ध के दौर में किसी गुट का हिस्सा नहीं बना. उन्होंने भिलाई, राउरकेला और दुर्गापुर जैसे स्टील प्लांट, चित्तरंजन लोकोमोटिव, सिंदरी फर्टिलाइजर और BHEL जैसी औद्योगिक इकाइयों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

उन्होंने भाखड़ा-नांगल, हीराकुंड और दामोदर घाटी परियोजनाओं को आधुनिक भारत की आधारशिला बताया. साथ ही IIT खड़गपुर, AIIMS दिल्ली, UGC जैसी संस्थाओं की स्थापना और 1951 में योजना आयोग के गठन को देश की आर्थिक योजना का महत्वपूर्ण कदम बताया.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में बनेगा नया IB ऑफिस, जजों को मिलेंगी नई EV गाड़ियां, बिहार कैबिनेट बैठक में 27 प्रस्तावों पर मुहर

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन