नये प्रेमी के साथ मिल पुराने आशिक की करा दी हत्या, पुलिस ने आरोपितों को भेजा जेल

Updated at : 07 May 2025 6:27 PM (IST)
विज्ञापन
नये प्रेमी के साथ मिल पुराने आशिक की करा दी हत्या, पुलिस ने आरोपितों को भेजा जेल

वेल्डिंग दुकानदार की हत्या में प्रेमिका के नये प्रेमी समेत दो गिरफ्तारउदवंतनगर के इंद्रपुरा हत्याकांड का खुलासा

विज्ञापन

आरा.

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी वेल्डिंग दुकानदार सह स्नातक के छात्र की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा दी है. प्रेमिका के इशारे पर उसके नये प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर स्नातक के छात्र सह वेल्डिंग दुकानदार विकास कुमार की गोली मारकर हत्या की थी.

हत्या के इस मामले में गिरफ्तार गड़हनी थाना क्षेत्र के मदुरा गांव निवासी चंदन कुमार और जीतेंद्र कुमार से पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा यह खुलासा किया गया. दोनों को मंगलवार की देर शाम गड़हनी और जगदीशपुर थाना क्षेत्र से दोनों को गिरफ्तार किया गया है. उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कट्टा, तीन मोबाइल और एक कारतूस भी बरामद किया गया है. इनमें चंदन कुमार दुकानदार विकास कुमार की प्रेमिका का नया प्रेमी है. उसने अपने दोस्त जीतेंद्र कुमार सहित तीन लोगों के साथ मिलकर विकास कुमार को गोली मारी थी. पुलिस की पूछताछ में दोनों द्वारा हत्या की बात भी स्वीकार कर ली गयी है.

एएसपी परिचय कुमार की ओर से बुधवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल की रात प्याज के खेत की रखवाली करने गये उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी सुभाष शर्मा के 22 वर्षीय पुत्र विकास कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. विकास कुमार का शव बुधवार की सुबह इंद्रपुरा बधार से बरामद किया गया था. उस मामले में सुभाष शर्मा के बयान पर नामजद केस किया गया था. उसके उपरांत हत्या के बाद से ही वैज्ञानिक और तकनीकी तरीके से अनुसंधान किया जा रहा था. उस दौरान चंदन कुमार और जीतेंद्र कुमार की संलिप्तता सामने आयी. उस आधार पर थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव के नेतृत्व में टीम द्वारा चंदन कुमार को मदुरा, जबकि जीतेंद्र कुमार को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव से गिरफ्तार किया गया. उनकी निशानदेही पर इंद्रपुरा बधार स्थित झाड़ी से हत्या में इस्तेमाल कट्टा और गोली बरामद किया गया. विकास को बुलाने में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद किया गया है. घटना में कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आ रही है. उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

शादी तय होने के बाद भी फोन कर तंग करने पर प्रेमिका द्वारा रची गयी थी हत्या की साजिश एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि अबतक के अनुसंधान और गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि जैतपुर गांव निवासी विकास कुमार और आयर थाना क्षेत्र के इचरी गांव की एक लड़की के बीच प्रेम-प्रसंग था. बाद में वह लड़की मदुरा गांव निवासी चंदन कुमार के संपर्क में आ गयी और दोनों में बातचीत होने लगी. दोनों में प्रेम हो गया. इधर, लड़की की चंदन के रिश्ते के भाई के साथ शादी तय हो गयी. उसके बाद भी विकास कुमार उस लड़की को फोन कर रहा था. लड़की ने बात करने से मना किया, तो विकास उसके साथ गाली-गलौज करने लगा. उसके बाद लड़की द्वारा विकास कुमार को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा गया. उसके लिए उसने अपने नये प्रेमी चंदन कुमार से बात की और हत्या की प्लानिंग तय की. उसके तहत लड़की द्वारा 28 अप्रैल को फोन कर उसे इंद्रपुरा गांव के बधार में बुलाया गया. वहां चंदन कुमार अपने दोस्त जीतेंद्र कुमार सहित तीन लोगों के साथ पहले से ही मौजूद था. एएसपी के अनुसार चंदन कुमार ने पूछताछ में बताया कि उसने ही विकास कुमार को गोली मारी थी. हत्या करने के बाद शव को कुछ दूर झाड़ी के पास फेंक दिया गया. हथियार भी झाड़ी के पास फेंक दिया गया था. एएसपी के अनुसार हत्याकांड में जिसकी भी संलिप्तता सामने आयेगी, उसे जेल भेजा जायेगा. बता दें कि प्याज की रखवाली करने गये जैतपुर गांव निवासी विकास कुमार की 28 अप्रैल की रात गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. विकास कुमार पढ़ाई करने के साथ उदवंतनगर के असनी बाजार में गेट ग्रिल की वेल्डिंग की दुकान चलाता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन