बुलेट पोल से टकरायी, बुजुर्ग समेत तीन जख्मी
Author Devendra dubey
Updated:
विज्ञापन
आरा–एकौना मुख्य मार्ग पर गुरुवार की देर शाम हुई घटना
विज्ञापन
बड़हरा.
स्थानीय थाना क्षेत्र के आरा–एकौना मुख्य मार्ग पर गुरुवार की देर शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. तिलक समारोह में शामिल होने जा रही एक बुलेट बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गयी. हादसा इतना भयावह था कि बाइक पर सवार दो युवक व एक बुजुर्ग उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी तथा आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गयी. घायलों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही गांव निवासी धनराज पासवान के पुत्र चितरंजन कुमार पासवान, मंजन यादव के पुत्र जियालाल यादव तथा 73 वर्षीय शिवनाथ राम के रूप में हुई है. हादसे में चितरंजन कुमार पासवान के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आयी हैं. वहीं जियालाल यादव का बायां पैर टूटने की आशंका जतायी जा रही है. उसके शरीर के कई हिस्सों में भी गंभीर चोटें लगी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन







