इंजेक्शन देने के बाद आठ वर्षीय बच्चे की मौत, घर में मचा कोहराम

Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :08 May 2026 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
इंजेक्शन देने के बाद आठ वर्षीय बच्चे की मौत, घर में मचा कोहराम

सिकरहटा थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव में हुई घटना

विज्ञापन

आरा.

सिकरहटा थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव में गुरुवार की रात इंजेक्शन देने से एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. इलाज के लिए पीरो पीएचसी लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया. वहीं, परिजन द्वारा झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने से बच्चे की मौत होने का आरोप लगाया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही सिकरहटा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया. जानकारी के अनुसार मृत बच्चा सिकरहटा थाना क्षेत्र के कुरमुरी गांव निवासी अनिल शर्मा का आठ वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार है. इधर, मृतक के बड़े पापा सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि गुरुवार को खेलने के दौरान उसके छोटे भाई द्वारा ढेला से उसके आंख के पास मार दिया गया था, जिससे वहां फट गया और खून बहने लगा. परिजन द्वारा बच्चे को इलाज के लिए फतेहपुर बाजार स्थित प्राइवेट मेडिकल में बैठने वाले एक डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां मरहम-पट्टी कर उसे एक इंजेक्शन दिया गया. कहा गया कि इसे कुछ खिलाए उसके बाद दूसरा इंजेक्शन दूंगा. तब परिजन द्वारा बच्चे को रसगुल्ला खिलाया गया. कुछ देर बाद उक्त डॉक्टर द्वारा दूसरा इंजेक्शन दिया गया. इंजेक्शन देते ही बच्चा तड़पने लगा, तो उसे इसे पीरो अस्पताल भेज दिया. परिजन पहले उसे पीरो के निजी अस्पताल ले गये, तो वहां से भी उसे सरकारी अस्पताल ले जाने के लिए कहा गया. तब परिजन उसे इलाज के लिए पीरो पीएचसी ले गये, जहां उसे मृत घोषित कर दिया. दूसरी तरफ मृत बच्चे के बड़े पापा सुनील कुमार शर्मा ने फतेहपुर बाजार स्थित प्राइवेट मेडिकल में बैठ रहे झोलाछाप डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने के कारण अपने भतीजे की मौत होने का आरोप लगाया है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत बालक अपने दो भाई व दो बहन में दूसरे स्थान पर था. उसके परिवार में मां सरिता देवी व दो बहन खुशबू ,अनुष्का एवं एक भाई सार्थक है. घटना के बाद मृत बालक के घर में कोहराम मच गया है.

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन