आरा में अवैध राइफल के साथ बदमाश गिरफ्तार, पीरो में पुलिस ने छापेमारी कर हथियार किया बरामद

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी का फोटो

पीरो थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बदमाश शमशाद कुरैशी को गिरफ्तार किया है. उसके घर से एक अवैध देसी राइफल भी बरामद हुई है. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Criminal Arrested: पीरो थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके घर से एक देसी राइफल भी बरामद की है. गिरफ्तार बदमाश पीरो थाना क्षेत्र के भागलपुर वार्ड नंबर 22 निवासी स्व. जहुर कुरैशी का पुत्र शमशाद कुरैशी है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने प्रेस नोट जारी कर दी.

घर में अवैध हथियार छिपाकर रखने की मिली थी सूचना

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीरो थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शमशाद कुरैशी अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखा हुआ है. सूचना के सत्यापन के बाद पीरो थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई. टीम ने शमशाद कुरैशी के घर पर छापेमारी की.

पुलिस को देखकर भागने का किया प्रयास

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान शमशाद कुरैशी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा. हालांकि, सशस्त्र बल के सहयोग से पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसके कमरे की तलाशी ली गई.

कमरे से बरामद हुई देसी राइफल

तलाशी के दौरान शमशाद कुरैशी के कमरे से एक देसी राइफल बरामद की गई. हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने उसे जब्त कर लिया और गिरफ्तार आरोपित को थाने लाया गया.

आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

पुलिस ने मामले में पीरो थाना में शमशाद कुरैशी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस अब मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हथियार उसके पास कहां से आया था.

पूर्व में चोरी के मामले में भी रहा है आरोपित

पुलिस के अनुसार, शमशाद कुरैशी पूर्व में चोरी के मामले में भी आरोपित रहा है. पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है.

इसे भी पढ़ें: सीवान जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम


विज्ञापन
मोहम्मद वसीम

लेखक के बारे में

By मोहम्मद वसीम

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन