कार्यकर्ता 23 को पटना के सम्मेलन में होंगे शामिल

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 20 Dec 2025 11:45 PM

विज्ञापन

बिहार से पहली बार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं में दिख रहा उत्साह

विज्ञापन

अररिया. भाजपा कार्यालय अररिया में जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अध्यक्षता में प्रेस कांफ्रेंस की गयी. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में नरपतगंज विधायक देवयंती यादव उपस्थित रहीं. उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 23 दिसंबर की दोपहर 12:30 बजे पटना के मिलर हाइस्कूल मैदान में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिहार के लाल नितिन नवीन का आगमन होने जा रहा है. इसी को ध्यान में रखकर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक व भव्य बनाने के उद्देश्य से अररिया से पंचायत अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारी, जिला के पदाधिकारी, जिला के कोर कमेटी के सदस्य, विधायक, विधान पार्षद, सांसद, पूर्व विधायक, जिला के पूर्व भाजपा के पदाधिकारी, प्रदेश के पदाधिकारी, प्रदेश के पूर्व पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने के लिए पहुंच रहे हैं. बड़ी बात यह है कि बिहार निवासी पहली बार नितिन नवीन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने हैं. इसलिए कार्यकर्ताओं के अंदर गजब का उत्साह का माहौल बना हुआ है. लोग जिला से ट्रेन, बस, चार पहिया वाहन के सहारे पटना जाने की तैयारी कर रहे हैं. मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री आकाश राज, जिला मीडिया प्रभारी सुमित ठाकुर, जिला मंत्री नीरज झा पटेगना मंडल उपाध्यक्ष सत्यम झा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन