193 ग्राम स्मैक के साथ 44 हजार रुपये बरामद

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 27 May 2026 7:05 PM

विज्ञापन

एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज, सरगना की तलाश तेज

विज्ञापन

एक तस्कर गिरफ्तार, सरगना फरार अररिया. एसपी जितेंद्र कुमार द्वारा जिले में सूखा नशा के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पलासी थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर गत रात्रि में छापेमारी अभियान चलाकर स्मैक तस्करी का भंडाफोड़ किया. जिसमें सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर विस्तृत जानकारी साझा की. 26 मई की देर संध्या साढ़े 09 बजे पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार की टीम ने पोटिया निवासी राहुल यादव के घर घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही मुख्य आरोपी राहुल बांस की टाटी तोड़कर अंधेरे में भाग निकला. वहीं मौके पर मौजूद बरहट निवासी मो अफाक (35) को गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी में बिस्तर से 12 पोटली में पैक 193 ग्राम गीला स्मैक बरामद हुआ. साथ ही स्मैक की बिक्री के 44 हजार 600 रुपये नकद, अपाचे बाइक बीआर 38एए 2193, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, सैमसंग मोबाइल व पैकिंग का सामान जब्त हुआ. पलासी थाना में कांड संख्या 227/26 दर्ज कर फरार राहुल यादव की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है. गिरफ्तार अफाक बरहट वार्ड संख्या 03 का निवासी बताया गया है. छापेमारी टीम में पलासी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, पुअनि रौशन कुमार सिंह, सअनि विजय कुमार यादव व सशस्त्र बल शामिल थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन