खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, पतरातू में एसपीएल सीजन-2 का भव्य आगाज

Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 27 May 2026 8:52 PM

विज्ञापन

SPL Season 2, Patratu cricket tournament, Ramgarh sports news, Sharda Premier League, Patratu cricket match, Alok Tudu century, Jharkhand cricket tournament, local cricket league, sports talent platform, Ramgarh latest news

Ramgarh News: रामगढ़ के पतरातू में शारदा प्रीमियर लीग (एसपीएल) सीजन-2 का भव्य शुभारंभ हुआ. प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय खेल प्रतिभाओं को मंच देना है. उद्घाटन मैच में पंच मंदिर इंडियंस ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि आलोक टुडू ने 102 रन की दमदार पारी खेली. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

पतरातू से अजय तिवारी की रिपोर्ट

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले के पतरातू क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित शारदा प्रीमियर लीग (एसपीएल) सीजन-2 का भव्य शुभारंभ कटिया पंच मंदिर स्थित चिल्ड्रन पार्क में किया गया. उद्घाटन समारोह उत्साह और खेल भावना से भरपूर रहा, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और स्थानीय लोग शामिल हुए. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने भाग लिया. आयोजन समिति की ओर से अतिथियों का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया.

दीप प्रज्ज्वलन और खिलाड़ियों से परिचय के साथ शुरुआत

एसपीएल सीजन-2 का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर, फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया. समारोह के दौरान पूरे मैदान में उत्साह का माहौल देखने को मिला. खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया. उद्घाटन के मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि एसपीएल का दूसरा सीजन पहले से अधिक भव्य और बेहतर रूप में आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर आईपीएल की तर्ज पर क्रिकेट प्रतियोगिता कराना क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक पहल है.

खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का हरसंभव प्रयास: विधायक

विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि ग्रामीण और स्थानीय क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जरूरत सिर्फ उन्हें सही मंच और अवसर देने की है. उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना का पाठ पढ़ाता है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें बेहतर सुविधाएं दिलाने के लिए वे हरसंभव सहयोग करते रहेंगे. विधायक ने खिलाड़ियों को मेहनत और अनुशासन के साथ खेल में आगे बढ़ने की सलाह दी.

पहले मुकाबले में पंच मंदिर इंडियंस की शानदार जीत

प्रतियोगिता के पहले दिन उद्घाटन मुकाबला पंच मंदिर इंडियंस और पलानी सुपर एसेज के बीच खेला गया. मैच काफी रोमांचक रहा और दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पलानी सुपर एसेज की टीम ने निर्धारित ओवरों में 158 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंच मंदिर इंडियंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15.3 ओवर में सात विकेट से मुकाबला जीत लिया. टीम की जीत में आलोक टुडू ने अहम भूमिका निभायी. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 102 रन की बेहतरीन पारी खेली. उनके दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया.

दूसरे मुकाबले की तैयारी में जुटे खिलाड़ी

खबर लिखे जाने तक प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स मार्केट और हेसला नाइट राइडर्स के बीच खेले जाने की तैयारी चल रही थी. मैदान में दोनों टीमों के खिलाड़ियों और समर्थकों के बीच उत्साह देखने को मिल रहा था. आयोजन समिति का कहना है कि इस बार एसपीएल सीजन-2 में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे और क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा.

आयोजन को सफल बनाने में कई लोगों की भूमिका

एसपीएल सीजन-2 के सफल आयोजन में आयोजन समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार, सचिव विश्वजीत दत्ता और कोषाध्यक्ष राहुल रंजन की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इसके अलावा मनोज कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, राजू कुमार, बीरेंद्र कुमार झा, जयप्रकाश प्रसाद, गोविंद प्रसाद, अजीत कुमार, अमित सिंह, रितिक चौधरी, अभिषेक कुमार, राकेश शर्मा, रंजीत तिवारी, अरुण कुमार, अश्विनी कुमार और राहुल प्रसाद समेत कई कार्यकर्ता आयोजन में सक्रिय रूप से जुटे रहे.

इसे भी पढ़ें: खरसावां में भाजपा के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर हुई बैठक, 30 व 31 मई को होगा प्रशिक्षण

बड़ी संख्या में पहुंचे खेल प्रेमी

कार्यक्रम में मुखिया किशोर कुमार महतो, श्यामली महता, अनीता जैन, रानी देवी, भुवनेश्वर सिंह और सुरेश झा समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे. दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पूरे आयोजन का आनंद लिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र के युवाओं को नई पहचान मिलती है और खेल के प्रति उनका उत्साह बढ़ता है. एसपीएल जैसे आयोजन पतरातू क्षेत्र की खेल संस्कृति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट में झारखंड के 553 मामलों का होगा निपटारा, 21, 22 और 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola