दादी प्रकाशमणि की स्मृति में एक लाख यूनिट रक्तदान, विश्व बंधुत्व का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धांजलि देते संस्था के लोग | Prabhat Khabar Network

ब्रह्माकुमारीज संस्था द्वारा दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति में भारत और नेपाल में एक लाख यूनिट रक्तदान किया गया. विश्व बंधुत्व दिवस पर मानवता का संदेश दिया गया.

विज्ञापन

पतरातू. ब्रह्माकुमारीज संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका परम राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की पुण्य स्मृति के अवसर पर भारत और नेपाल के लगभग छह हजार सेवाकेंद्रों में 21 से 25 अगस्त तक रक्तदान अभियान का आयोजन हुआ. इस अभियान के तहत लगभग एक लाख यूनिट रक्तदान किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पिछले वर्ष करीब 89 हजार यूनिट रक्तदान हुआ था. यह दिवस मंगलवार को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में 140 देशों में मनाया गया. पीटीपीएस, पतरातू स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र में आयोजित कार्यक्रम में सेवाकेंद्र की संचालिका बीके रोशनी बहन ने दादी प्रकाशमणि के जीवन और उनके मानवता के प्रति समर्पण को याद किया.

उन्होंने कहा कि दादी जी का जीवन मन, वचन और कर्म की पवित्रता, त्याग, तपस्या और मानव सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण था. बीके रामदेव ने दादी प्रकाशमणि के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक घटनाओं को साझा किया. कार्यक्रम में ब्रह्माकुमार-कुमारियों ने विश्व शांति, मानवता की सेवा और विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola