पंचायतों को सशक्त कर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं लाभ, CM हेमंत सोरेन ने अफसरों की लगाई क्लास

अधिकारियों के साथ रिव्यू मीटिंग करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री दीपिका पांडेय सिंह
Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की उपस्थिति में सीएम ने अबुआ व पीएम आवास योजना में तेजी लाने और सखी मंडलों को 5,000 करोड़ का लोन देने का निर्देश दिया.
Hemant Soren, रांची: विकास कार्यों में पंचायतें पहली कड़ी हैं. ऐसे में ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाकर अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाई जाए. ये बातें सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में बुधवार को ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कहीं. उन्होंने अधिकारियों को आवास योजना का लाभ पहुंचाने, महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और गांवों के विकास को फोकस करके काम करने का निर्देश दिया. बैठक में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी मौजूद रहीं.
अबुआ और पीएम आवास योजना में तेजी लाने का निर्देश
सीएम ने अबुआ आवास योजना, पीएम आवास योजना (ग्रामीण) और अंबेडकर आवास योजना की कार्यों में तेजी लाने को कहा. उन्होंने कहा कि जेएसएलपीएस के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ायी जाये. विभाग उनकी मदद करे. महिला समूह केवल खेती नहीं, बल्कि सोलर पावर के उत्पादन पर काम कर आत्मनिर्भर बनें. बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार, मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय कुमार वर्णवाल और सीइओ जेएसएलपीएस अनन्य मित्तल सहित अन्य अफसर मौजूद थे.
Also Read: चतरा के हंटरगंज में भीषण आग से लाखों की संपत्ति राख, सोना-चांदी के जेवर भी जले
सखी मंडलों को 5000 करोड़ ऋण देने का लक्ष्य
सीएम ने कहा कि जेएसएलपीएस से 5000 नये सखी मंडल के गठन की प्रक्रिया जारी है. इससे 60 हजार परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. सभी सखी मंडलों को बैंक से 5000 करोड़ रुपये का ऋण देने का लक्ष्य है. विभाग द्वारा ढाई लाख नयी महिलाओं को आजीविका की विभिन्न गतिविधियों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. सीएम ने उनके उत्पादों के बाजार के लिए डीपीएम और बीपीएम को जिम्मेदारी सौंपने के लिए कहा. श्री सोरेन ने कहा कि महिला एसएचजी के उत्पादित वस्तुओं को बेहतर बाजार देने के लिए दूसरे राज्यों में भी पलाश मार्ट जैसे केंद्र हों. इसकी योजना बने. राज्य के मुख्य पर्यटन स्थलों में भी ये स्थापित किये जायें. कांके रोड में पलाश मार्ट भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. इस वर्ष और छह पलाश मार्ट बनेंगे. फिर सभी जिलों में पलाश मार्ट भवन बनाने का लक्ष्य है.
Also Read: डायन-बिसाही के शक में टांगी से काटकर की थी पांच लोगों की हत्या, मिली उम्रकैद की सजा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By समीर उरांव
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










