पुण्यतिथि पर याद किये गये जवाहरलाल नेहरू

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 27 May 2026 6:53 PM

विज्ञापन

लोगों ने उनकी जीवनी पर विस्तृत रूप से डाला प्रकाश

विज्ञापन

फारबिसगंज. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र के किरकिचिया पंचायत स्थित महादलित बस्ती में एक कार्यक्रम का आयोजन कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि समारोहपूर्वक मनायी. इस मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय ग्रामीणों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया. उनके जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गुलाब चंद ऋषिदेव ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे. उन्होंने देश के विकास, लोकतंत्र की मजबूती व वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उनके आदर्श आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. मौके पर कांग्रेस नेता अमन रजा, कुलदीप ऋषिदेव, मितन ऋषिदेव, डोमी ऋषिदेव, बलराम ऋषिदेव, विरेंद्न ऋषिदेव, उमा देवी, रासो देवी, दुखनी देवी, सावित्री देवी, रंजन देवी, नीलम देवी, कलिया देवी, समतोलिया देवी, पूजा देवी, सीमा कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन