19 लीटर देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 27 May 2026 6:00 PM

विज्ञापन

पुलिस ने गूप्त सूचना पर की कार्रवाई

विज्ञापन

पलासी. पलासी पुलिस ने मंगलवार की संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर महादेवकोल टोला धुमगड़ गांव में छापेमारी कर 19 लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार कारोबारी में चंदन मरांडी व भरत मुर्मू बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि दोनों गिरफ्तार कारोबारी से आवश्यक पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

मारपीट में तीन घायल

पलासी. प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव में बुधवार को आपसी विवाद में 03 महिला घायल हो गयी. घायलों में पलासी गांव की तहजीब, नूरसबा व कुजरी की रुखसार बताया जा रहा है. तीनों घायल को परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए पीएचसी पलासी में भर्ती कराया. जहां जानकारी देते पीएचसी प्रभारी डॉ जहांगीर आलम ने बताया कि तीनों घायल खतरे से बाहर है. इलाज जारी है.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन