रथयात्रा को लेकर पोस्टर का अनावरण
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 11 Mar 2026 6:49 PM
31 पंचायतों में चलाया जायेगा जनसंपर्क अभियान
फारबिसगंज. आगामी 26 मार्च को होने वाले रामनवमी रथयात्रा की सफलता को लेकर बुधवार को मारवाड़ी धर्मशाला में बैठक हुई. जिसमें रथयात्रा के लिए बैनर पोस्टर का अनावरण किया गया. रामनवमी रथ यात्रा महोत्सव के मीडिया प्रभारी अविनाश कन्नौजिया अंशु ने बताया कि इस बार रथ यात्रा भव्य व आकर्षक तरीके से निकाला जायेगा. फारबिसगंज नगर के अलावा 31 पंचायतों में जनसंपर्क चलाया जायेगा. जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस बार का रथ यात्रा पिछले 10 वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है. मौके पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष डिंपल चौधरी, मनोज सोनी, प्रेम केसरी, चंचल सिन्हा, सत्या ठाकूर, सोनू राय,आदित्य भगत सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










