एनएच पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 18 Mar 2026 7:27 PM
पुलिस ने की मामले की जांच
नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के चक्रदाहा स्थित एनएच के सर्विस रोड पर बुधवार की सुबह करीब 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. हालांकि ग्रामीणों की सूचना पर नरपतगंज पुलिस ने पहुंचकर कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की. पुलिस ने घटनास्थल पर ही शव के पहचान को लेकर काफी प्रयास किया. लेकिन पहचान नहीं होने के बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की सूचना पर एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा व एफएसएल टीम ने भी पहुंच कर कई बिंदुओं पर जांच की. जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह स्थानीय ग्रामीण जब टहलने के लिए निकले तो चक्रदाहा के समीप एनएच के सर्विस रोड पर मिट्टी डालकर एक अज्ञात शव को देखकर गांव में सनसनी फैल गयी. इस मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व पुलिस टीम ने घटनास्थल पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को सुरक्षित रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










