हत्या का आरोपित पति समेत दो गिरफ्तार
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 10 Mar 2026 6:59 PM
प्रखंड क्षेत्र के डुमरिया गांव में पति के द्वारा पत्नी की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपित पति सहित दो को नरपतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया.
नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के डुमरिया गांव में पति के द्वारा पत्नी की हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपित पति सहित दो को नरपतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया. जिसे आवश्यक पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरफ्तार लोगों में डुमरिया निवासी बबलू राम पिता विनोद राम व खैरा पंचगछिया निवासी अरुण यादव बताया जा रहा है. मालूम हो कि गिरफ्तार बबलू राम दो दिन पूर्व धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी था. मामले में मृतका के पिता द्वारा पति सहित छह लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया. वहीं अरुण यादव पर न्यायालय से वारंट निर्गत था जो पुलिस पकड़ से बाहर चल रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










