दो किराना व्यवसायियों से साढ़े तीन लाख की लूट
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 20 Apr 2026 7:36 PM
सामान की खरीदारी करने जा रहे थे पूर्णिया
परवाहा. सोमवार को डाक बंगला पूर्णिया मुख्य मार्ग पर दो बाइक सवार अपराधियों ने दो किराना व्यवसायियों से 3,58,000 रुपये लूट लिये. इस बाबत पीड़ित किराना व्यवसायी जदिया थाना क्षेत्र के जदिया वार्ड संख्या तीन निवासी प्रवीण कुमार ने थाना में आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में पीड़ित प्रवीण कुमार ने बताया कि मैं अपने गांव के बिनोद भगत व जदिया थाना क्षेत्र के कंजारा निवासी पिकअप चालक मुकेश मेहता के साथ किराना सामान की खरीदारी करने के लिए गुलाबबाग जा रहे थे. इसी क्रम में डाकबंगला रोड के पास ग्रेविटी प्वाइंट स्कूल से थोड़ा पहले चालक मुकेश कुमार पिकअप रोककर लघुशंका करने लगे. इसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवार युवक आये और मेरे व बिनोद भगत के साथ मारपीट करते हुए मेरे पास से तीन लाख आठ हजार रुपये व विनोद भगत के पास से 50 हजार रुपये छीनकर फरार हो गये. इधर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. कांड दर्ज की कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










