पैक्स अध्यक्ष के निधन पर लोगों ने जताया शोक
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 07 Jun 2026 7:42 PM
लोगों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर की चर्चा
नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के पोसदाहा पंचायत के मिर्जापुर निवासी पैक्स अध्यक्ष कौशल्या देवी का आकस्मिक निधन हो गया. निधन की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक छा गया. मालूम हो की मिर्जापुर निवासी 85 वर्षीय कौशल्या देवी अच्छे स्वभाव के मिलनसार थी. प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं. इसके बाद उन्होंने डेढ़ वर्ष पूर्व पोसदाहा पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ी थी. जिसे जनता ने पैक्स अध्यक्ष पद पर जीत दिलायी थी. वे लगातार लोगों के बीच रहकर समाज सेवा कर रही थीं और कुछ दिनों से बीमार चल रही थी. बीमारी के दौरान ही शनिवार देर रात उनका निधन हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










