बैट्री व नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 07 Jun 2026 7:09 PM
विज्ञापन
सीमा क्षेत्र में तस्करी रोकने के लिए एसएसबी की गश्त और निगरानी अभियान लगातार जारी
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 16 बैटरियां, ₹47,910 नकद व एक ऑटो जब्त
राजुला चौक सुंदरी मठ के समीप सीमा स्तंभ संख्या-171 के पास कार्रवाई, डुमरिया निवासी एक तस्कर गिरफ्तार
जब्त सामान, नकदी व ऑटो के साथ आरोपी को कस्टम विभाग फारबिसगंज के हवाले किया गया
जोगबनी. भारत- नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल को बड़ी सफलता मिली है. शनिवार को एसएसबी की गश्ती टीम ने नेपाल से भारत लायी जा रही 16 बैट्रियां व 47,910 भारतीय मुद्रा व एक ऑटो जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार 56 वीं वाहिनी के बी समवाय दुबाटोला के कार्यक्षेत्र में राजुला चौक सुंदरी मठ के समीप भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 171 के नजदीक भारतीय क्षेत्र में करीब 1500 मीटर अंदर एसएसबी जवानों ने संदिग्ध ऑटो को रोककर जांच की. तलाशी के दौरान ऑटो से 16 बैटरियां व 47,910 नकद बरामद किए गए जिन्हें नेपाल से भारत लाया जा रहा था. गिरफ्तार तस्कर की पहचान 27 वर्षीय सिकंदर अंसारी पिता शमिद अंसारी निवासी डुमरिया जिला अररिया के रूप में हुई है. एसएसबी ने जब्त सामान, नकदी व ऑटो के साथ आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कस्टम विभाग फारबिसगंज को सौंप दिया. सीमा क्षेत्र में तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसएसबी द्वारा लगातार गश्त व निगरानी अभियान चलाया जा रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










