एक सौ लीटर शराब जब्त, कच्ची शराब की नष्ट
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 07 Jun 2026 7:33 PM
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर और निर्माण से जुड़े लोग पुलिस के हाथ नहीं लगे.
विज्ञापन
फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ढोलबज्जा के संथाल टोला में छापेमारी कर एक आवासीय परिसर से 100 लीटर से अधिक देसी शराब बरामद की. साथ ही शराब निर्माण के लिए रखी गयी बड़ी मात्रा में कच्ची सामग्री को नष्ट कर दिया गया.
फारबिसगंज. फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा के वार्ड संख्या 08 संथाल टोला में एक आवासीय परिसर में छापेमारी कर जहां एक सौ लीटर से अधिक देसी शराब जब्त की. वहीं शराब बनाने के लिए बड़ी मात्रा में रखे हुए कच्चे शराब को भी नष्ट की है. बताया जाता है कि पुलिस द्वारा जब छापेमारी की गयी तो शराब बनाने व तस्करी करने वाले एक भी व्यक्ति पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके. देसी शराब बरामदगी के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है. इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष मनोज कुमार व अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता,अनि उपेंद्र शर्मा,अमित राज सहित स्थानीय थाना के पुलिस बल के अलावा एएलटीएफ की टीम शामिल थे. अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि जिस आवासीय परिसर से देशी शराब बरामद किया गया है उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने व अग्रेतर कार्रवाई करने की प्रक्रिया जारी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










