कारगिल चौक पर पसरा सन्नाटा, ऑटो-ई रिक्शा हड़ताल से पटना बेहाल

Updated:
विज्ञापन
Patna News

पटना जंक्शन के समीप ऑटो स्टैन्ड में आक्रोश मार्च निकालते ऑटो व ई-रिक्शा चालक

Patna News : ऑटो चालक संघ ने डाकबंगला-पटना जंक्शन रूट को व्यवस्थित करने, स्टेशन गोलंबर और मल्टी मॉडल हब के पास संचालित अवैध स्टैंडों पर कार्रवाई की मांग की है. हड़ताल के समर्थन में आक्रोश मार्च और जनसभा भी आयोजित की जा रही है.

विज्ञापन

पटना से अंबर की रिपोर्ट
Patna News : ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ऑटो नहीं मिलने की वजह से गर्मी में लोग पैदल चलने को मजबूर हो रहे हैं. गांधी मैदान के कारगिल चौक पर भी सन्नाटा पसरा है. हालांकि इस रूट में इक्का दुक्का ई-रिक्शा चल रहे हैं जिससे पीएमसीएच व अशोक राजपथ जाने वालों को थोड़ी राहत मिली है. इसके अलावा स्टेशन से भी यात्रियों को ऑटो नहीं मिलने की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

हड़ताल के बाद आक्रोश मार्च और जनसभा की तैयारी

ऑटो चालक संघ की प्रमुख मांगों में डाकबंगला से पटना जंक्शन तक आने-जाने वाले ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन को व्यवस्थित करना, स्टेशन गोलंबर से डाकबंगला तक संचालित अवैध स्टैंडों पर कार्रवाई, मल्टी मॉडल हब से जीपीओ गोलंबर तक लगने वाले अवैध ई-रिक्शा स्टैंड को बंद करना शामिल है. संघ की ओर से आक्रोश मार्च और जनसभा भी कुछ देर में आयोजित की जायेगी.

Also Read : बछवाड़ा में तनाव, पत्थरबाजी और फायरिंग मामले में 14 नामजद

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन