नरपतगंज में जर्जर बिजली तार बदलने की मांग, विधायक ने ऊर्जा मंत्री को सौंपा आवेदन
Published by : Shruti Kumari Updated At : 08 Jun 2026 9:58 AM
ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर जर्जर बिजली तार बदलने की मांग करते नरपतगंज विधायक देवंती यादव
Narpatganj Power Line: विधायक देवंती यादव ने बताया कि नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों और पंचायतों में बिजली के तार काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं. इससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है. जनहित को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ऊर्जा मंत्री से जल्द कार्रवाई की मांग की.
अररिया के नरपतगंज से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट:
Narpatganj Power Line: नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र में जर्जर हो चुके विद्युत तारों को बदलने की मांग को लेकर स्थानीय विधायक देवंती यादव ने बिहार के ऊर्जा मंत्री से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में पुराने और क्षतिग्रस्त बिजली तारों को शीघ्र बदलने की मांग करते हुए एक लिखित आवेदन भी सौंपा.
विधायक देवंती यादव ने बताया कि नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों और पंचायतों में बिजली के तार काफी पुराने और जर्जर हो चुके हैं. इससे विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है. जनहित को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ऊर्जा मंत्री से जल्द कार्रवाई की मांग की.
विधायक ने बताया कि ऊर्जा मंत्री ने मामले को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश देने का आश्वासन दिया है. मंत्री ने कहा कि जल्द ही क्षेत्र का सर्वेक्षण कराया जाएगा और चरणबद्ध तरीके से जर्जर विद्युत तारों को बदलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
देवंती यादव ने जनहित से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक आश्वासन के लिए ऊर्जा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था को मजबूत करने और लोगों को सुरक्षित एवं बेहतर विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










