बरबीघा में फिर सक्रिय हुआ चोर गिरोह, करकट की छत तोड़कर लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन
Sheikhpura News

चोरों द्वारा दुकान के क्षतिग्रस्त छत की तस्वीर

Sheikhpura News : पिछले कुछ महीनों में शहर के कई हिस्सों में चोरी की घटनाएं हुई हैं. कई मामलों में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिला, लेकिन अब तक किसी बड़े चोर गिरोह का खुलासा नहीं हो सका है. रविवार की घटना का फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी स्पष्ट दिखाई दे रहा है.

विज्ञापन

शेखपुरा से उमेश की रिपोर्ट
Sheikhpura News : जिले के बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र में बीते कुछ महीनो में अनगिनत चोरी की घटनाएं घटित हुई है.अधिकांश मामलों में प्राथमिकी दर्ज नहीं होने और पुलिस की शिथिलता की वजह से मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है. रविवार की रात्रि भी सबसे व्यस्त चौराहा श्री बाबू चौक पर रात के 11:00 बजते ही एक साथ दो दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया गया. दोनों दुकानों में रात के 11:00 बजते ही करकटनुमा छत को तोड़कर चोरी किया गया है. इस संबंध में पीड़ित सिद्धिविनायक मेडिकल हॉल के संचालक मौसम कुमार ने बताया कि वे रात में 10:00 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे. सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा दुकान का ऊपर का करकटनुमा छत टूटा हुआ है.

मेला, भीड़ और पुलिस गश्ती के बीच चोरी

जांच करने पर पाया गया कि दुकान से 5000 नगद, हॉर्लिक्स, दवाई सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली गई है. साथ ही सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. इस घटना में उन्हें एक से डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है. मेडिकल हॉल के ठीक बगल में स्थित आयुष किराना दुकान में भी बिल्कुल उसी तरह चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. किराना दुकान से नगदी और सामान सहित लगभग ₹10000 की चोरी कर ली गई. सिद्धिविनायक मेडिकल हॉल के संचालक मौसम कुमार ने बताया कि उनके दुकान में तीसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. सबसे ताज्जुब वाली बात यह है जिस समय चोरी की घटना को अंजाम दिया गया,उस समय मेडिकल हॉल के ठीक पीछे डिज्नीलैंड के मेला में सैकड़ो लोग घूम रहे थे. सड़कों पर लोगो की आवाजाही हो रही थी. बरबीघा थाना का पेट्रोलिंग वाहन सड़कों पर घूम रहा था. इसके बावजूद मुख्य सड़क के ठीक के बगल में स्थित दो दुकानों में चोरी हो जाना पुलिस को सीधा-सीधा चुनौती है.

फुटेज में दिखा चोर का चेहरा

आपको बता दें कि 15 दिन पहले भी श्री बाबू चौक के ठीक बगल में स्थित शिवम होटल में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. इससे पहले बरबीघा थाना गेट के ठीक सामने फल के दो दुकानों में भी चोरी की घटना हो चुकी है. बीते कुछ महीनो में शहर के अलग-अलग हिस्सों में कई चोरी की घटनाएं घटित हुई लेकिन अब तक चोर पकड़ा नहीं जा सका है. हैरान करने वाली बात यह है की चोरी के कई मामलों में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराया गया है. उसके बावजूद कानून के लंबे हाथ चोरों तक नहीं पहुंच सके हैं. रविवार की रात्रि हुई चोर की घटना में भी सीसीटीवी फुटेज जारी हुआ है, जिसमें चोर का चेहरा स्पष्ट तौर पर दिख रहा है. अब देखना है कि मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है. उधर बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि पीड़ित दुकानदारों द्वारा आवेदन देने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की जाएगी.

Also Read : बछवाड़ा में तनाव, पत्थरबाजी और फायरिंग मामले में 14 नामजद

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन