शेखपुरा में बाल विज्ञान कांग्रेस की तैयारी शुरू, 125 विज्ञान शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
उन्मुखी कारण कार्यशाला का शुभारंभ करते अतिथि. | Prabhat Khabar Network

कार्यशाला का शुभारंभ करते अतिथि. | Prabhat Khabar Network

Sheikhpura News : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) शेखपुरा में 32वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के सफल आयोजन के लिए विज्ञान शिक्षकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में 125 शिक्षकों ने भाग लिया.

विज्ञापन

Sheikhpura News : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) शेखपुरा के सभागार में 32वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 के सफल आयोजन हेतु विज्ञान शिक्षकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया.

इस कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, डायट के प्राचार्य विवेक कुमार मौर्य, वरीय व्याख्याता डॉ. सुशांत सौरभ, जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रवि कुमार और परीक्षा सचिव गुंजन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रवि कुमार ने की.

इस मौके पर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक आचार्य गोपाल ने बताया कि कार्यशाला में प्रकृति के संरक्षण के लिए आवश्यक फोकल थीम "निरंतरता के लिए विज्ञान और नवाचार" के अंतर्गत पांच प्रमुख उप-विषयों पर विस्तार से परिचर्चा की गई:

  1. कचरा प्रबंधन के लिए R5
  2. ऊर्जा के लिए E4
  3. जल संरक्षण एवं संचयन
  4. कृषि, भोजन एवं स्वास्थ्य
  5. निरंतरता के लिए भारतीय ज्ञान प्रणाली का अनुप्रयोग

इन विषयों पर चर्चा हुई कि किस प्रकार विभिन्न समस्याओं को समझकर उनके निष्पादन हेतु वैज्ञानिक परियोजनाओं का निर्माण किया जाना है.

जिले के 125 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लिया हिस्सा

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के मध्य, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के कुल 125 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

यहाँ प्रशिक्षित शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की नवाचारी सोच पर शोध कार्य करवाएंगे और बाल वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन करेंगे. इसके बाद, आगामी दो महीनों के उपरांत जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें बाल वैज्ञानिक अपने प्रतिदर्श (प्रोजेक्ट मॉडल) प्रस्तुत करेंगे. वहाँ चयनित होने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी हिस्सेदारी निभाएंगे.

इस कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में साधनसेवी यशपाल, अमित कुमार, प्रहलाद कुमार, श्वेता सुमन, नम्रता सिंहा, राकेश कुमार और राजीव कुमार ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन के पश्चात सभी प्रशिक्षित शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए.

कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ परीक्षा सह आयोजन सचिव गुंजन कुमार, एनसीएससी शेखपुरा के संयुक्त समन्वयक सह साधनसेवी प्रहलाद कुमार, अकादमिक समन्वयक सह साधनसेवी अमित कुमार, संयुक्त अकादमिक समन्वयक सह साधनसेवी यशपाल, कोषाध्यक्ष अंकित राज, संयुक्त कोषाध्यक्ष मनीष कुमार, मीडिया प्रभारी संजीव कुमार रजक तथा साधनसेवी सह प्रशिक्षक श्वेता सुमन, नम्रता सिंहा, राकेश कुमार, राजीव कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन अंकित कुमार द्वारा किया गया.


विज्ञापन
Satyendra Kumar

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन