शेखपुरा गौशाला में चला ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, लोगों ने लगाए फलदार और छायादार पौधे

Updated:
विज्ञापन

पेड़ लगाते युवा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शेखपुरा की प्राचीन गौशाला में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान ने जोर पकड़ा. लोगों ने फलदार और छायादार वृक्ष रोपे, साथ ही गौ सेवा का संकल्प लिया. गौशाला अब धार्मिक आयोजनों का भी केंद्र बन रही है.

विज्ञापन

शेखपुरा जिला मुख्यालय स्थित प्राचीन गौशाला में सोमवार को वृक्षारोपण किया गया. 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को गति देने के लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

विज्ञापन

लोगों ने गौशाला परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार वृक्ष लगाए. इस अवसर पर गौशाला के सदस्यों ने इन वृक्षों की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी ली.

उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सभी लोगों से कम से कम एक वृक्ष लगाकर उसकी सेवा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया.

गौ सेवा और संरक्षण का लिया गया संकल्प

इस संबंध में जानकारी देते हुए गौशाला के संरक्षक अनिल कुमार ने बताया कि सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों द्वारा वृक्षारोपण के साथ-साथ गौ सेवा का भी संकल्प लिया गया.

साथ ही, गाय की सेवा करने और उनके भरण-पोषण, चारा, शेड आदि के निर्माण में सहयोग करने की पेशकश की गई.

वृक्षारोपण में शामिल लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा था.

आकर्षण का केंद्र बन रही गौशाला, मनाए जा रहे हैं शुभ आयोजन

उन्होंने बताया कि गौशाला लोगों के आकर्षण का केंद्र बनती जा रही है. यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर गौमाता की सेवा करने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के धार्मिक और सामाजिक अनुष्ठान करने पहुंच रहे हैं.

वैवाहिक कार्यक्रम, वर्षगांठ और बच्चों के जन्मदिन आदि मनाने का काम भी अब गौमाता की सेवा के साथ किया जा रहा है.

अंत में उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को और अधिक गति देने की सभी लोगों से अपील की है.

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी ने नालंदा डेयरी को दी 26 करोड़ की सौगात, दही-लस्सी प्लांट समेत कई योजनाओं का किया शिलान्यास


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन