बिहारशरीफ के जेपी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, 200 से अधिक लोगों ने घेरा अस्पताल, 3 थानों की पुलिस पहुंची

Updated:
विज्ञापन

आक्रोशित परिजन को समझाती पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

BiharSharif JP Hospital Woman Death : बिहारशरीफ के जेपी अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में हंगामा किया. मृतका के पति ने चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

BiharSharif JP Hospital Woman Death : बिहारशरीफ के लहेरी थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनगंज स्थित जेपी अस्पताल में प्रसव के दौरान 25 वर्षीय महिला की मौत के बाद शुक्रवार देर रात जमकर हंगामा हुआ. मृतका की पहचान पटना जिले के बेलछी थाना क्षेत्र के सहदुल्ली बीघा गांव निवासी सुरजीत सिंह की पत्नी नेहा कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल को घेर लिया.

विज्ञापन

तीन थानों की पुलिस पहुंची

अस्पताल परिसर में करीब 200 से 300 लोगों के जुटने और स्थिति तनावपूर्ण होने की सूचना पर लहेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बिहार, सोहसराय और दीपनगर थाने से भी पुलिस बल बुलाया गया. पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

स्थिति नियंत्रित होने के बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

पति ने चिकित्सक पर लगाए गंभीर आरोप

मृतका के पति सुरजीत सिंह ने अस्पताल संचालक चिकित्सक ओमप्रकाश सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं. आवेदन में सुरजीत ने बताया है कि नेहा का पिछले करीब चार महीने से जेपी अस्पताल में इलाज चल रहा था. उनके अनुसार इस दौरान नियमित जांच और अल्ट्रासाउंड कराया जाता था और जच्चा-बच्चा को स्वस्थ बताया जाता था.

ऑपरेशन को लेकर पति ने जताई थी आपत्ति

सुरजीत के अनुसार 18 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे वह अपनी पत्नी को चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे थे. अल्ट्रासाउंड के बाद चिकित्सक ने बच्चे को निकालने के लिए बड़ा ऑपरेशन करने की बात कही. पति का आरोप है कि उसने अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ नहीं होने की बात कहते हुए पत्नी को सदर अस्पताल या किसी विशेषज्ञ चिकित्सक के पास ले जाने की इच्छा जताई थी.

ऑपरेशन के बाद बच्चे का जन्म

परिजनों के अनुसार इसके बाद अस्पताल में ऑपरेशन किया गया और बच्चे का जन्म हुआ. आरोप है कि ऑपरेशन के बाद नेहा की मौत हो गई. पति का कहना है कि काफी देर तक परिवार के लोगों को महिला की मौत की जानकारी नहीं दी गई. बाद में अस्पताल का पूरा भुगतान जमा कराने के बाद चिकित्सक ने मरीज को नहीं बचा पाने की बात बताई.

मौत की जानकारी मिलते ही भड़के परिजन

महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए. देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल परिसर में पहुंच गए. इसके बाद वहां हंगामे की स्थिति बन गई. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

परिवार में मचा कोहराम

नेहा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया. अस्पताल परिसर में परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया. परिवार के लोगों का कहना था कि कुछ घंटे पहले तक नेहा को अस्पताल में प्रसव के लिए लाया गया था और सभी को बच्चे के जन्म की उम्मीद थी, लेकिन अचानक उसकी मौत की खबर से परिवार सदमे में है.

जांच और कार्रवाई की मांग

मृतका के पति ने बिना स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ के ऑपरेशन किए जाने और चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है. हालांकि, महिला की मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

पुलिस ने कही आवेदन मिलने पर कार्रवाई की बात

लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि पुलिस को अभी परिजन की ओर से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

Also Read : नूरसराय के भखरी गांव में पुलिस की छापेमारी, घर से देसी कट्टा बरामद, 45 वर्षीय युवक गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन