पटना का ऋषांक 4 साथियों संग अरवल में डूबा, परिवार का एकलौता बेटा समाज सेवा कर बना रहा था पहचान

Updated:
विज्ञापन
patna news

नहर में गिरी गाड़ी और मृतक ऋषांक की तस्वीर

Patna News: अरवल के सोन नहर में देर रात सफारी गाड़ी गिरने से बिहटा के अमहारा निवासी ऋषांक सिंह समेत चार युवकों की मौत हो गई. ऋषांक की मौत से अमहारा गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरी खबर नीचे पढ़िए…

विज्ञापन

बिहटा से मोनु मिश्रा की रिपोर्ट
Patna News: अरवल-पटना नहर रोड पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बिहटा के अमहारा निवासी ऋषांक सिंह समेत चार युवकों की मौत हो गई. एक युवक गंभीर रूप से घायल है. ऋषांक सिंह की मौत से अमहारा गांव में गहरा शोक व्याप्त है. वह अपने परिवार का इकलौता पुत्र था. कुछ वर्ष पहले ही उसके पिता और किसान आंदोलन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता त्र्यंबक राज का निधन हुआ था. पिता के बाद परिवार और समाज की जिम्मेदारियों का भार ऋषांक के कंधों पर था.

सोमवार सुबह जैसे ही ऋषांक की मौत की खबर गांव पहुंची, पूरे अमहारा में मातम छा गया. घर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव के लोग परिवार को सांत्वना देने में जुटे हैं.

समाज सेवा में सक्रिय था ऋषांक

ग्रामीणों ने बताया कि ऋषांक अपने पिता की तरह सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था. गांव के विकास, जरूरतमंदों की मदद और सामाजिक कार्यक्रमों में उसकी सक्रिय भागीदारी रहती थी. युवाओं के बीच भी वह काफी लोकप्रिय था.

ग्रामीणों का कहना है कि पिता के बाद अब इकलौते बेटे की मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है. लोगों को उम्मीद थी कि ऋषांक आगे चलकर समाज में अपनी अलग पहचान बनाएगा, लेकिन एक दर्दनाक हादसे ने सभी सपनों को खत्म कर दिया. गांव के लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र की अपूरणीय क्षति बताया है.

इसी हादसे से जुड़ी ये खबर पढ़ें: अरवल के सोन कैनाल में 100 की रफ्तार से चल रही सफारी पलटी, पटना आ रहे 4 की दम घुटकर मौत

देर रात नहर में समा गई कार

जानकारी के अनुसार कार में बिहटा और आसपास के रहनेवाले पांच युवक सवार थे, जो किसी काम से अरवल गए थे और देर रात पटना लौट रहे थे. गांधी मैदान के समीप मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सीधे नहर में जा गिरी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन की रफ्तार काफी तेज थी.

देर रात हादसे के बाद निकली कार.

गोताखोरों और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. बाद में गोताखोरों, क्रेन और हाइड्रा मशीन की मदद से कार को नहर से बाहर निकाला गया. कार में फंसे चार युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घायल रोहित कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहर में गिरने के बाद कार के दरवाजे और खिड़कियां नहीं खुल सकीं. पानी का दबाव बढ़ने से अंदर बैठे युवक बाहर नहीं निकल पाए. आशंका है कि डूबने और दम घुटने से चारों की मौत हुई.

मृतकों की पहचान रानीतालाब थाना क्षेत्र के कनपा निवासी मनोज कुमार, बिहटा के अमहारा निवासी ऋषांक सिंह, पटना के कंकड़बाग निवासी अमन कुमार तथा एक अन्य युवक के रूप में की गई है. पुलिस चौथे मृतक की पहचान और अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है.

ALSO READ : औरंगाबाद में बस दुर्घटना, आंध्र प्रदेश के 3 पर्यटकों की मौत, 20 घायल

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन