अलविदा जुमे पर मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, आज मनेगी ईद
Updated at : 20 Mar 2026 8:33 PM (IST)
विज्ञापन

मस्जिदों में इस वक्त पढ़ी जायेगी ईद की नमाज
विज्ञापन
लोगों ने अकीदत के साथ अदा की नमाज, मुल्क व मिल्लत के लिए मांगी दुआ
अररिया. रमजानुल मुबारक के अलविदा जुमा के मौके पर अररिया जिला के विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखी गयी. अलविदा जुमा होने के कारण लोगों में खासकर रोजेदारों में विशेष उत्साह देखा गया. अलविदा जुमा की नमाज अररिया शहर के ऐतिहासिक जामा मस्जिद अररिया में इमाम व खातिब मौलाना आफताब आलम मुजाहिरी ने पढ़ाई. मौके पर उन्होंने अपनी तकरीर में माहे रमजान की फजीलत को विस्तार से बताया. उन्होंने कहा ये पाक महीना अब हमसे रुखसत होने को है,रोजेदार लोगों ने काफी श्रद्धा व अकीदत के साथ रमजान के आखिरी जुमा जिसे अलविदा जुमा कहा जाता है. लोगों ने विभिन्न मस्जिदों में अदा की. अररिया के जामा मस्जिद, कूबा मस्जिद ,मस्जिद ए उस्मान, रहमानी मस्जिद आजाद नगर, नूरी मस्जिद इस्लाम नगर, मदनी मस्जिद मिल्लत नगर, जामा मस्जिद खलीलाबाद, मदरसा इस्लामिया यतीम खाना अररिया वाली मस्जिद के अलावा लगभग सभी मस्जिदों में भीड़ देखी गई. अब रमजान के तीस रोजे मुकम्मल हो चुके हैं. ऐसे में आज पूरे मुल्क में एक साथ ईद की नमाज पढ़ी जाएगी. जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है. ईद की नमाज को लेकर सभी मस्जिदों व ईदगाहों में रंग-रोगन का काम पूरा हो गया है. मौके पर सभी मस्जिदों में मुल्क मिल्लत व पूरी दुनिया में अमन शांति की दुआ की गई.मस्जिदों में इस वक्त पढ़ी जायेगी ईद की नमाज
मौलाना आफताब आलम ने कहा कि समाज में भाइचारगी,अमन चैन, आपसी प्रेम के साथ सभी जाति समुदाय को रहने की जरूरत है. उन्होंने ऐलान किया कि सभी लोग ईद की नमाज से पहले पहले प्रति व्यक्ति पचास रुपये की दर से फ़ित्रा की राशि निकालकर गरीबों व जरूरतमंद के बीच बांट दें. ताकि वैसे मजबूर लोग भी ईद की खुशियों में शामिल हो सके. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ईद की नमाज आज जामा मस्जिद अररिया में साढ़े सात बजे सुबह ,आजाद एकेडमी मैदान में आठ बजे, यतीम खाना में साढ़े आठ बजे, इस्लाम नगर ईदगाह में नौ बजे व रजोखर ईदगाह में पौने दस बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




