ARARIA : बीडीओ के चालक के आवास से में चोरी
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 11 May 2026 8:52 AM
विज्ञापन
नरपतगंज प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीडीओ के चालक के सरकारी आवास से अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये के सामान व नकदी की चोरी कर ली.
विज्ञापन
नरपतगंज, अररिया से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट :
नरपतगंज प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीडीओ के चालक के सरकारी आवास से अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये के सामान व नकदी की चोरी कर ली. सूचना पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी लेते हुए स्थानीय प्रशासन से कार्रवाई की मांग की. जानकारी के अनुसार, प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सरकारी आवास में प्रखंड विकास पदाधिकारी के चालक मुकेश कुमार जो रहते हैं, इसी बीच मुकेश कुमार अपना कमरा लगाकर बाहर निकले थे. इसी बीच अज्ञात चोरों के द्वारा खिड़की को तोड़कर कमरा के अंदर पहुंचकर कमरे में रखे सभी सामान के अलावा करीब ₹10 हजार नकद चोरी कर ली. कुछ देर बाद मुकेश कुमार अपना कमरा खोलकर अंदर पहुंचे तो सभी सामान गायब मिले. मामले में पीड़ित चालक ने नरपतगंज थाना में आवेदन देने की बात कही है. मामले को लेकर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने चोरी की घटना का जल्द उद्भेदन करने की बात कही है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










