ARARIA : पांच वर्षीय मासूम को छोड़ नरपतगंज स्टेशन पर अज्ञात लोग हुए फरार
Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन
पांच वर्षीय मासूम बच्चा अपने परिजनों से बिछड़कर नरपतगंज थाना पहुंच गया है. बच्चा लगातार अपने परिजनों से मिलने की आस लगाए बैठा है.
विज्ञापन
नरपतगंज, अररिया से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट :
पांच वर्षीय मासूम बच्चा अपने परिजनों से बिछड़कर नरपतगंज थाना पहुंच गया है. बच्चा लगातार अपने परिजनों से मिलने की आस लगाए बैठा है, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी उसकी मुलाकात परिजनों से नहीं हो पाई है. हालांकि बच्चा अपने घर का पता नहीं बता पा रहा है. इसी कारण नरपतगंज पुलिस लगातार उसके परिजनों की तलाश में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व रेलवे स्टेशन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पांच वर्षीय मासूम बच्चे को छोड़कर फरार हो गया था. इसके बाद लोगों ने बच्चे को रोते हुए देखा और डायल 112 पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस बच्चे को अपने साथ थाना ले आई. तब से पुलिस लगातार बच्चे के परिजनों की पहचान और जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है. थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पांच वर्षीय मासूम बच्चे को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा छोड़कर फरार हो गया था. पुलिस लगातार बच्चे को उसके परिजनों से मिलवाने का प्रयास कर रही है. साथ ही लोगों से भी बच्चे के परिजनों का पता लगाने में सहयोग करने की अपील की गई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










