सीवान में दर्दनाक हादसा, फ्रिज में प्लग लगाते समय करंट लगने से 19 वर्षीय युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल की तस्वीर

Siwan News : सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई. युवक घर में फ्रिज का प्लग लगा रहा था, तभी अचानक बिजली आने से वह करंट की चपेट में आ गया.

विज्ञापन

Siwan News : (आनंद मिश्र) सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के पुरैना गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई. युवक घर में फ्रिज का प्लग लगा रहा था, तभी अचानक बिजली आने से वह करंट की चपेट में आ गया. घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई.

फ्रिज में प्लग लगाते ही हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, पुरैना गांव निवासी धर्मेंद्र साह का 19 वर्षीय पुत्र राजा कुमार शनिवार सुबह करीब आठ से नौ बजे के बीच नंगे पांव फ्रिज में प्लग लगा रहा था. इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति शुरू हो गई और वह करंट की चपेट में आ गया. हादसा इतना गंभीर था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

इंटर प्रथम वर्ष का छात्र था राजा कुमार

राजा कुमार इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष का छात्र था. उसकी असामयिक मौत की खबर मिलते ही मां रीना देवी बेसुध हो गईं. परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल है. राजा दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था.

गांव में पसरा मातम

ग्रामीणों ने बताया कि राजा कुमार मिलनसार और शिष्ट स्वभाव का युवक था. उसकी अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मुखिया सालदेव साह, पूर्व प्राचार्य प्रो. प्रभुनाथ सिंह, शिवजी सिंह, भाजपा नेता प्रदीप सिंह सहित कई लोग मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.

Also Read : सीवान में 11 महीने का बकाया मानदेय देने की मांग पर चौथे दिन भी धरने पर डटीं आशा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन