सीवान में पासी महासभा की बैठक, दिसंबर में भव्य रूप से मनाया जाएगा महाराजा बिजली पासी का जन्मोत्सव

Updated:
विज्ञापन

एकजुटता दिखाते पासी समाज के लोग

Pasi Mahasabha: अखिल भारतीय पासी महासभा की बैठक में दिसंबर में महाराजा बिजली पासी का भव्य जन्मोत्सव मनाने का संकल्प लिया गया. इस बैठक में समाज के महापुरुषों के इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया गया. साथ ही, समाज के वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया.

विज्ञापन

Pasi Mahasabha: अखिल भारतीय पासी महासभा की बैठक रविवार को कागजी मोहल्ला स्थित दीनदयाल नगर सामुदायिक भवन में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक विक्रमा चौधरी ने की, जबकि मंच का संचालन महासभा के जिला अध्यक्ष सुदर्शन चौधरी ने किया. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ललन चौधरी सहित समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए. नगर अध्यक्ष सतीश चौधरी ने बैठक की व्यवस्था संभाली.

आपके शहर में

विज्ञापन

दिसंबर में मनाया जाएगा महाराजा बिजली पासी का जन्मोत्सव

बैठक के दौरान आगामी दिसंबर में महाराजा बिजली पासी का जन्मोत्सव मनाने का प्रस्ताव रखा गया. उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव का समर्थन किया और जन्मोत्सव को भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया.

वक्ताओं ने कहा कि समाज के महापुरुषों के इतिहास और उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है. ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपने इतिहास और विरासत की जानकारी मिलती है तथा समाज में एकजुटता की भावना मजबूत होती है.

वरिष्ठ सदस्यों को किया गया सम्मानित

बैठक के दौरान समाज के बुजुर्ग और वरिष्ठ सदस्यों को अंगवस्त्र व फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में प्रदेश सचिव राजेश चौधरी, गोपालगंज जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष प्रेम कुमार चौधरी, जय प्रकाश चौधरी, राजू चौधरी, तारकेश्वर चौधरी, अश्विनी राज, सुनील चौधरी, दिलीप कुमार, पूर्व पार्षद लालबाबू चौधरी और पूर्व शिक्षक विक्रमा चौधरी शामिल रहे.

इसके अलावा काशीनाथ चौधरी, सोनालाल चौधरी, पूर्व बैंक प्रबंधक लालबाबू चौधरी, पूर्व पंचायत सचिव जयराम चौधरी, बैजनाथ चौधरी, दीनानाथ चौधरी, रामनरेश चौधरी, अर्जुन चौधरी, पूर्व शाखा प्रबंधक भरत चौधरी, राजकुमार चौधरी, रामेश्वर चौधरी, पूर्व शाखा प्रबंधक भोला चौधरी, गणपत चौधरी सहित अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़ें: सीवान जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन