सीवान में भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा, मैरवा में 33 लाभुकों को मिला अधिकार

Updated:
विज्ञापन

मैरवा प्रखंड परिसर में पर्चा देते हुए लाभुक को बीडीओ, सीओ और प्रमुख

मैरवा प्रखंड में 33 भूमिहीन परिवारों को प्रशासन द्वारा जमीन का पर्चा वितरित किया गया. इस पहल से लाभुक परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई, जिन्हें अब स्थायी आवास की उम्मीद जगी है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना की है.

विज्ञापन

Bhumihin Parivar: जिले में भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन की ओर से लगातार पहल की जा रही है. इसी क्रम में मैरवा प्रखंड में 33 भूमिहीन परिवारों के बीच जमीन का पर्चा वितरित किया गया. पर्चा मिलने के बाद लाभुक परिवारों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली. लंबे समय से जमीन की उम्मीद लगाए परिवारों के लिए यह पहल राहत लेकर आयी है.

मैरवा में 33 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा

मैरवा प्रखंड में आयोजित पर्चा वितरण कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख वीरेंद्र भगत, अंचलाधिकारी गौतम कुमार सिंह, बीडीओ संदीप सौरभ एवं विधायक भीष्म प्रताप सिंह कुशवाहा मौजूद रहे. जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लाभुक परिवारों को जमीन का पर्चा सौंपा.

पर्चा मिलने के बाद लाभुकों ने खुशी जतायी. उनका कहना था कि जमीन मिलने से अब अपने परिवार के लिए आशियाना बनाने की उम्मीद मजबूत हुई है.

पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

अंचलाधिकारी गौतम कुमार सिंह ने कहा कि पात्र और जरूरतमंद परिवारों को चिन्हित कर उन्हें नियमानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भूमिहीन परिवारों को सरकारी प्रावधानों के तहत जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया जारी है.

प्रखंड प्रमुख वीरेंद्र भगत ने कहा कि भूमिहीन परिवारों को उनका अधिकार दिलाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. जमीन मिलने से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्थायी आवास की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.

प्रशासन की पहल की स्थानीय लोगों ने की सराहना

33 परिवारों को जमीन का पर्चा मिलने पर स्थानीय लोगों ने प्रशासन की पहल की सराहना की. लोगों का कहना है कि भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध होने से उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी. साथ ही सरकारी आवास सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने का रास्ता भी आसान होगा.

इसे भी पढ़ें: सीवान जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम


विज्ञापन
राजन कुमार

लेखक के बारे में

By राजन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन