सीवान में छिनतई की सोने की चेन बरामद, वांछित अभियुक्त के घर एसटीएफ की छापेमारी
सांकेतिक तस्वीर
बिहार एसटीएफ की टीम ने कटिहार में छापेमारी कर सीवान के एक छिनतई मामले में वांछित अभियुक्त मोनू कुमार यादव के घर से 24.77 ग्राम सोने की चेन बरामद की है. हालांकि, छापेमारी के दौरान मुख्य अभियुक्त मौके से फरार होने में सफल रहा.
Gold Chain Recovery:बिहार पुलिस एसटीएफ की विशेष टीम ने सीवान के सराय थाना कांड में वांछित अभियुक्त मोनू कुमार यादव के कटिहार स्थित घर पर छापेमारी कर छिनतई की सोने की चेन बरामद की है, हालांकि छापेमारी के दौरान अभियुक्त मौके से फरार हो गया.
24.77 ग्राम वजन की सोने की चेन बरामद
बताया जाता है कि एसटीएफ की टीम ने 14 अगस्त को कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज गांव निवासी मोनू कुमार यादव के घर पर छापेमारी की, मोनू कुमार यादव सीवान जिले के सराय थाना कांड संख्या 242/26 बीएनएस के तहत वांछित अभियुक्त है.
छापेमारी के दौरान उसके घर से 24.77 ग्राम वजन की सोने की चेन बरामद की गई, पुलिस के अनुसार बरामद चेन सीवान के सराय थाना क्षेत्र में हुई छिनतई की एक घटना से संबंधित है.
पूजा में शामिल होने जा रही महिला से छीनी गई थी चेन
बताया गया है कि सराय थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने रिश्तेदार के घर पूजा में शामिल होने जा रही थी, इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उसके गले में पहनी सोने की चेन पर झपट्टा मारकर उसे छीन लिया था, चेन में मंगलसूत्र और लॉकेट भी लगा हुआ था, घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए थे.
सराय थाना में दर्ज हुआ था मामला
घटना के संबंध में पीड़ित महिला की ओर से सराय थाना में मामला दर्ज कराया गया था, पुलिस मामले की जांच कर रही थी, इसी क्रम में एसटीएफ को वांछित अभियुक्त मोनू कुमार यादव के संबंध में जानकारी मिली, जिसके आधार पर कटिहार स्थित उसके घर पर छापेमारी की गई.
गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ कर रही छापेमारी
छापेमारी के दौरान सोने की चेन बरामद कर ली गई, लेकिन अभियुक्त मोनू कुमार यादव मौके से फरार होने में सफल रहा, एसटीएफ की टीम अब उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.
इसे भी पढ़ें: सीवान जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











