बड़हरिया में हाथी की वफ़ादारी का हैरान करने वाला वीडियो वायरल, नशे में पैर के पास गिरे महावत को सूंड से संभालकर पीठ पर बैठाया

Updated:
विज्ञापन

महावत को बचाता हाथी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बहादुरपुर बाजार में एक महावत के नशे की हालत में हाथी के पैर के पास गिर जाने का वीडियो वायरल हो रहा है. गनीमत रही कि हाथी ने अपने महावत को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि उसे सूंड से सहारा देकर अपनी पीठ पर बिठा लिया.

विज्ञापन

Elephant saves mahout: बड़हरिया प्रखंड के बहादुरपुर बाजार में महावत के हाथी के सामने गिरने और हाथी द्वारा उसे बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो सामने आने के बाद घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है.

विज्ञापन

मेले में शामिल होने जा रहा था हाथी

बताया जाता है कि महावत हाथी को लेकर किसी मेले में शामिल होने जा रहा था, इसी दौरान नशे की हालत में वह अचानक हाथी के अगले पैर के पास गिर गया, महावत को अचानक गिरता देख बाजार में अफरातफरी मच गई.

महावत को बचाने की कोशिश करता रहा हाथी

मौके पर मौजूद लोग महावत को हाथी से दूर रहने की हिदायत देते रहे, हालांकि हाथी ने महावत को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि वह लगातार उसे संभालने और बचाने की कोशिश करता रहा, अंत में हाथी ने महावत को अपनी पीठ पर बैठा लिया.

वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा तेज

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बहादुरपुर बाजार समेत पूरे क्षेत्र में इसकी चर्चा हो रही है, लोग हाथी के व्यवहार को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.

हाथी और महावत की नहीं मिल सकी जानकारी

हालांकि हाथी और महावत कहां के हैं तथा महावत का नाम क्या है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है, घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: सीवान जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन