ARARIA : बिहार सरकार के मंत्रियों से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव ने की मुलाकात

Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :08 May 2026 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
ARARIA : बिहार सरकार के मंत्रियों से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव ने की मुलाकात

फारबिसगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सह प्रसिद्ध व्यवसायी सरदार तेजंदर सिंह बिहार सरकार के मंत्रियाें से की मुलाकात की.

विज्ञापन

फारबिसगंज, अररिया से मो कलीम उद्दीन की रिपोर्ट :

बिहार सरकार के मंत्रिमंडल के विस्तार को ले कर पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथग्रहण समारोह के बाद फारबिसगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव सह प्रसिद्ध व्यवसायी सरदार तेजंदर सिंह पटना में ही बिहार सरकार के राजस्व व भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान व ग्रामीण विकास,सूचना व जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार से मिल कर उन्हें मंत्री बनने पर बुके भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दिया.इस मौके पर उनके साथ बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह व सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सूरजसिंह नलवा, सहित अन्य मौजूद रहे.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन