पाँच लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Edited by Shruti Kumari
Updated:
विज्ञापन

शराब बरामदगी मामले में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय पलटू ऋषिदेव, पिता निरंजन ऋषिदेव, निवासी परवाहा वार्ड संख्या 11, थाना फारबिसगंज के रूप में की गई है

विज्ञापन

अररिया के फारबिसगंज से मो कलीम उद्दीन की रिपोर्ट:

अररिया: फारबिसगंज थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थानाक्षेत्र के परवाहा वार्ड संख्या 11 में एक घर में छापेमारी कर पाँच लीटर देशी शराब बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है.

शराब बरामदगी मामले में गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय पलटू ऋषिदेव, पिता निरंजन ऋषिदेव, निवासी परवाहा वार्ड संख्या 11, थाना फारबिसगंज के रूप में की गई है.

पुलिस ने बताया कि बरामद शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है.इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष मनोज कुमार, अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता, परवाहा कैंप प्रभारी सुभाष प्रसाद सहित पुलिस बल शामिल थे. अपर थानाध्यक्ष ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है.

ALSO READ: https://www.prabhatkhabar.com/state/bihar/araria/the-secretary-general-met-the-ministers

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन