भारत-नेपाल सीमा पर 15.28 ग्राम स्मैक के साथ दो नेपाली नागरिक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त

विज्ञापन

गिरफ़्तदार नेपाली नागरिक के साथ सिकटी थानाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिकटी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. भारत-नेपाल सीमा के पास वाहन जांच के दौरान 15.28 ग्राम स्मैक के साथ दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Araria News: अररिया जिले के सिकटी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना के आधार पर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट की गई कार्रवाई में 15.28 ग्राम स्मैक के साथ दो नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उनकी बाइक भी जब्त कर ली है.

सीमा के पास वाहन जांच के दौरान हुई कार्रवाई

सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि कुचहा स्थित भारत-नेपाल सीमा के पीलर संख्या 156 के समीप भारतीय क्षेत्र में नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था.

इसी दौरान संदेह के आधार पर एक बाइक को रोककर उसकी तलाशी ली गई. जांच के दौरान बाइक की सीट के नीचे से 15.28 ग्राम स्मैक जैसा पाउडर बरामद हुआ.

पूछताछ में स्मैक होने की पुष्टि

पुलिस के अनुसार बरामद पदार्थ के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह स्मैक है.

इसके बाद पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और बाइक को जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की.

मोरंग जिले के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नेपाल के मोरंग जिला, उरलाबाड़ी वार्ड निवासी 25 वर्षीय दिनेश राजबंशी, पिता मोहन राजबंशी, तथा 22 वर्षीय तुषार राय, पिता विजय राय, के रूप में हुई है.

दोनों से पूछताछ के बाद एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.

Araria News: न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

सिकटी थाना पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए वाहन जांच और निगरानी अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Also Read: पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल आठवें दिन खत्म, सीधे अकाउंट में वेतन व बोनस का मिलेगा लाभ

Also Read: बांकीपुर में BJP की हार की अंदरूनी कहानी, समीक्षा बैठक में खुलीं कई परतें, नैरेटिव से लेकर राशन कार्ड तक पर हुई चर्चा



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन