फारबिसगंज: अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस पर स्काउट-गाइड ने आयोजित की चित्रकला प्रतियोगिता, विशाखा रही प्रथम

Updated:
विज्ञापन

फोटो- चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेते स्काउट एंड गाईड के बच्चे | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर अररिया में स्काउट-गाइड बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से शांति और सद्भावना का संदेश दिया. प्रतियोगिता में बच्चों ने 'शांति में निवेश करें' थीम पर आधारित चित्र बनाए.

विज्ञापन

फारबिसगंज (अररिया). अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर सोमवार को बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड, अररिया की फारबिसगंज अनुमंडल इकाई की ओर से स्थानीय प्लस टू ली अकादमी के खेल मैदान में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई. कार्यक्रम का नेतृत्व संयुक्त राज्य सचिव सह जिला संगठन आयुक्त स्काउट बैजनाथ प्रसाद ने किया. प्रतियोगिता के दौरान स्काउट और गाइड से जुड़े बच्चों ने शांति और सद्भावना से जुड़े विषयों पर चित्र बनाए.

विज्ञापन

चित्रों के जरिए शांति का दिया संदेश

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी चित्रकला के माध्यम से शांति, आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया. आयोजन का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की भावना विकसित करना और समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा.

इस वर्ष की थीम 'शांति में निवेश करें'

जिला संगठन आयुक्त स्काउट बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की थीम "शांति में निवेश करें" रखी गई है. उन्होंने बताया कि विश्व स्तर पर शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ष 2010 में मैसेंजर ऑफ पीस नाम से एक परियोजना शुरू की गई थी.

उन्होंने कहा कि इस पहल के माध्यम से लोगों में सद्भावना और अपनत्व की भावना विकसित करने, स्काउट-गाइड के सेवा कार्यों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने और समाज को शांति के मार्ग पर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाता है.

हिंसा के बिना समस्याओं का समाधान जरूरी

बैजनाथ प्रसाद ने कहा कि समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए लोगों को मिलकर काम करना होगा. समस्याओं का समाधान हिंसा के बजाय बातचीत और आपसी सहयोग के माध्यम से करने की जरूरत है. उन्होंने युवाओं और आम लोगों से शांति एवं सद्भावना के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की.

चित्रकला प्रतियोगिता में ये रहे विजेता

प्रतियोगिता में विशाखा कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया. आदित्य कुमार झा और अंशुमन ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अंजली कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया.

स्काउट-गाइड के सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में स्काउट मास्टर मोहम्मद सब्दूल, स्काउट मिथिलेश कुमार, आदित्य, रवि कुमार, आदित्य कुमार झा, अमर कुमार तथा गाइड विशाखा कुमारी, राधा कुमारी, निशा कुमारी, अर्चना कुमारी, आरती कुमारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन