ARARIA : अनुमंडलीय अस्पताल में एक्स-रे सेवा बंद, मरीज परेशान

Updated:
विज्ञापन
ARARIA : अनुमंडलीय अस्पताल में एक्स-रे सेवा बंद, मरीज परेशान

अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज में विगत तीन दिनों से एक्स – रे सेवा बंद रहने के कारण अस्पताल के ओपीडी और इमरजेंसी में ईलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को ना केवल परेशानी हो रही है, बल्कि बाहर से एक्स – रे कराने पर आर्थिक बोझ भी सहना पड़ रहा है.

विज्ञापन

फारबिसगंज (अररिया) से मो कलीम उद्दीन की रिपोर्ट :

अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज में विगत तीन दिनों से एक्स – रे सेवा बंद रहने के कारण अस्पताल के ओपीडी और इमरजेंसी में ईलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को ना केवल परेशानी हो रही है बल्कि बाहर से एक्स – रे कराने पर आर्थिक बोझ भी सहना पड़ रहा है.अस्पताल में अवस्थित एक्स – रे मशीन के खराब होने व तकनीकी खराबी होने के कारण एक्सरे सेवा बंद होने की बातें बताई जा रही है.जबकि सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक्स – रे के प्लेट उपलब्ध नही रहने के कारण एक्स – रे सेवा बंद होने की बातें कही जा रही है.सनद रहे कि फारबिसगंज — अररिया एनएच 27 और फारबिसगंज – रानीगंज मुख्य मार्ग एसएच 77 से काफी नजदीक होने के कारण फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में सड़क दुर्घटना में घायल मरीज ईलाज के लिए पहुंचते है जिसमें से अधिकांश को चिकित्सक जांच के बाद एक्स – रे कराने कराने का सलाह देते है अस्पताल में एक्स – रे सेवा बहाल रहने पर मरीजो को परेशानी नही होती थी लेकिन जब से एक्स – रे सेवा बंद है मरीज काफी परेशान हो रहे है.यही नही अनुमंडलीय अस्पताल के ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 04 से 05 सौ की संख्या में मरीज ईलाज कराने के लिए पहुंचते है जिसमें औसतन लगभग 80 मरीज का एक्स – रे अस्पताल में होता है.अस्पताल में एक्स — रे मशीन के खराब हो जाने व एक्स — रे सेवा बंद रहने से मरीजो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

कहते हैं अस्पताल प्रबंधक

एक्सरे मशीन के खराब हो जाने अर्थात कुछ तकनीकी खराबी आ जाने के कारण अस्पताल में एक्स — रे सेवा बंद है.एक्सपर्ट के द्वारा दुरुस्त किया जा रहा है. मशीन के दुरुस्त होते ही एक दो दिनों में एक्स — रे सेवा चालू हो जायेगा.

– प्रवीण कुमार, प्रबंधक,अनुमंडलीय अस्पताल,फारबिसगंजB

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन