6.19 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 20 Apr 2026 8:17 PM
पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
नरपतगंज. घुरना पुलिस ने स्मैक के साथ एक को गिरफ्तार किया है. प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे घुरना थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडो नेपाल सीमा सड़क पर पथराहा एसएसबी कैंप के समीप रविवार की देर शाम घुरना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बाइक से ले जाये जा रहे 6.19 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक के साथ एक बाइक व एक मोबाइल भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार युवक घुरना थाना क्षेत्र अंतर्गत पथराहा वार्ड संख्या 14 निवासी मो महबूब पिता जहांगीर बताया जा रहा है. घुरना थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में स्मैक बाहर से लाकर सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं व नेपाल के नागरिकों को ऊंचे दामों में दिया करता था. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित से गहन पूछताछ करने के बाद सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में अररिया भेजने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










